ग्वार की फली (Gwar ki fali recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बार की फली को अच्छे से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
गैस पर एक कड़ाई रखें उसमें तेल डालकर गर्म होने दे।
- 3
तेल गर्म हो जाए तो उसमें साबुत हरी मिर्च डालें। अब इसमें हींग,जीरा डालकर चटकाए। अब इस तेल में लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर हल्दी पाउडर डाल दें।
- 4
अब इसमें कटी हुई ग्वार की फली डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें नमक डालें।
- 5
सबको अच्छे से मिला लें और एक प्लेट से ढक दें। अब इसको६-७ मिनट पकने दें।
- 6
फली गल गई होगी, आंच बंद कर दें।
- 7
अब इसमें गरम मसाला डालें। नींबू या खटाई अपनी इच्छा अनुसार डालें। अच्छे से मिला ले।
- 8
लीजिए स्वादिष्ट ग्वार की फली तैयार है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होती हैं साथ ही विटामिन से भी भरपूर होती हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12972490




कमैंट्स (4)