मसाला सूखी अरबी की सब्जी (Masala sukhi arbi ki sabji Recipe in Hindi)

Neetu Gupta @cook_23492323
मसाला सूखी अरबी की सब्जी (Masala sukhi arbi ki sabji Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी डाल कर दो सिटी लगा ले
- 2
अब ठंडा होकर अरबी को छील ले ।और अपनी मनचाही शेप में काट ले । एक कटोरी में नमक,मिर्च, हल्दी, कटी हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा पानी डालकर 2 मिनट के लिए रख दें।
- 3
आप कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन और हींग डाल दे
- 4
अजवाइन भुनने पर उसने धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर 1 मिनट के लिए भून ले।
- 5
अब उसमें मसाला डालकर तेल छोड़ने तक भून ले।
- 6
अब उसमें अरबी डाल दें। और अच्छी तरह मिला लें।
- 7
अब अरबी को 5 मिनट के लिए अच्छी तरह भून ले। अब उसमे गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 8
गरमा गरम मसाला अरबी तैयार है। पूरी या पराठे सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12984426















कमैंट्स (9)