तिल मूंगफली की भरवा भिंडी (Til moongfali ki bharva bhindi recipe in Hindi)

तिल मूंगफली की भरवा भिंडी (Til moongfali ki bharva bhindi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर एक कपड़े पर सूखा लें । जब सूख जाए तब भिंडी के दोनों छोरों को काट लें और बेड़च में से चीरा लगा दें । कोई भिंडी यदि बड़ी हो तो उसको दो टुकड़ो में काटकर चीरा लगायें
- 2
अब एक बड़े बर्तन में सभी मसाले डालें जैसे टिल मूंगफली का पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, अमचूर पाउडर, सौंफ का पाउडर और नमक, सभी को अच्छे से मिला लें
- 3
अब चीरि हुई भिंडी ले और बीच में मसाला भर दें । इसी प्रकार सभी भिंडियों को भर दें और जो मसाला बचे उसको ऊपर डाल दें
- 4
अब एक कड़ाई में सरसों का तेल गरम करें, तेज़ आंच पर धुँआ आने तक गरम करें फिर आंच को धीमा कर दें । अब राई, जीरा और 1 बड़ी चम्मच तिल लें और गरम तेल में डालकर तड़काएं
- 5
अब भरी हुई भिंडी डालें और अच्छे से मिला लें, ढकक 5 - 7 मिनट के लिए पकाएं
- 6
5 - 7 मिनट के बाद ढक्कन हटा दें और फिरवसे चलाएं, अब धीमी आंच पर 10 - 12 मिनट तक पकने दें । जब भिंडी अच्छी तरह भून जाएं और तेल अलग हो जाये तब समझिए सब्जी एकदम तैयार है
- 7
तैयार भिंडी को एक सुंदर सी तशतरी में सजाएं, लंबे आकार में ही सजाएं । ऊपर से बचे हुए सफेद तिल से सजाएं और गरमा गरम परोसें, किसी भी रोटी, पराँठा या पूरी के साथ ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (5)