अंडा सब्ज़ी (Anda sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे फिर उसमे कटी हुई प्याज़ डालकर सुनहरा तल लेंगे और प्लेट में निकाल लेंगे फिर ठंडा होने पर मिक्सी में डाल के बारीक पीस लेंगे
- 2
अब गरम तेल में जीरा डाल के पकायेंगे फिर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के पकायेंगे २. ३ मिनट पकाने के बाद उसमें टमाटर पीस के डाल देंगे फिर उसमे हल्दी मिर्च धनिया गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर के अच्छे से धीमी आँच में ढाक के पकायेंगे
- 3
जब मसाला अच्छे से भुन जायेगा तो तेल छोड़ देगा फिर उसमे पीसी हुई प्याज़ डालकर के अच्छे से मिलायेंगे और २. ३ मिनट तक तेज़ आँच में पकायेंगे
- 4
अंडे छील कर फिर उसको काट के उसका पीला वाला भाग निकाल के छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे और मसाले में डाल देंगे और अच्छे से मिलायेंगे
- 5
हमारी अंडा बर्फी तैयार है गरम गरम रोटी या चावल के साथ परोसेंगे ये सब्ज़ी मेरे बच्चो को बहुत पसंद हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (26)