पूरी, दही ओर हींग के आलू छोले (Poori dahi aur hing ki aloo chole

मार्किट जैसी करारी ओर फूली हुई मोटे आटे की बेहतरीन पूरी ओर आलू छोले की हींग वाली सब्जी नाश्ते में मिल जाये तो दिन ही बन जाता है।
#chatori
पूरी, दही ओर हींग के आलू छोले (Poori dahi aur hing ki aloo chole
मार्किट जैसी करारी ओर फूली हुई मोटे आटे की बेहतरीन पूरी ओर आलू छोले की हींग वाली सब्जी नाश्ते में मिल जाये तो दिन ही बन जाता है।
#chatori
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे में सिर्फ पानी डालकर टाइट आटा लगाएं ।। ये मोटा आटा पानी ज्यादा सोखता है। आटे को ढक कर 30 मिनट के लिए रखदे।
- 2
आधे घंटे बाद पूरी बनाये ओर पूरी पतली बेले, (जितनी पतली पूरी बिलेगी उतनी करारापन पूरी में आएगा ओर मार्केट जेसी बनेंगी)
- 3
एक पीतल के भगोने में 4 गिलास पानी डालकर भीगे हुए आलू और हल्दी और नमक डालकर पकने के लिए आँच पर चढ़ा दे आलू 20 मिनट में एकदम पक जाएंगे ।
- 4
सब्जी के तड़के के लिए एक कड़ाई में तेल गरम करे उसमे जीरा और हींग कड़काये फीर उसमे बारीक कटी अदरक,ओर टमाटर भुने।
- 5
टमाटर को 2 मिनट भूनने के बाद हल्दी, मिर्च,धनिया पाउडर, डालकर अछे से भुने ऑयल के ऊपर आने तक।
- 6
फीर फिटी हुई दही,कश्मीरी लाल मिर्च,कसूरी मेथी पाउडर ओर अमचूर पाउडर डालदें ओर उबले हुए छोले डालदें ओर भुने।
- 7
फीर उबले हए आलू को पानी के साथ सब्जी में डालदें माध्यम आँच पर 10 मिनट तक पकाये।
- 8
आँच बन्द करदे गरम मसाला, हरा धनिया पत्ती ओर हरी मिर्च डालकर सब्जी गरम पुरियों के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (13)