सोया स्टफिंग पराठा (Soya stuffing paratha recipe in hindi)

#auguststar
#time
इस भागदौड़ वाली जिंदगी में कभी कभी तसल्ली से पकाकर खाना अच्छा लगता है।कुछ नया बनाने का ख्याल मन में आया और मैंने तसल्ली से सोयाबीन स्टफ पराठे बनाया।फिर सबको खिलाकर और खाकर जो शुकून आया दिल को बहुत ही भाया।

कुकिंग निर्देश
- 1
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटा और मैदा को छान लेंगे इसमें अजवाइन, 4 छोटे चम्मच तेल या घी और 2 चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मसाला लेंगे अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लेंगे।इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
- 2
अब मिक्सर में सोयाबीन को ग्राइंड कर लेंगे।चित्र में दिखाए अनुसार।अच्छी तरह पीस जाने पर इसमें धनिया पाउडर,हरी चटनी,अदरक लहसुन पेस्ट,चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।
- 3
अब गूथे हुए आटे को अच्छी तरह मसाला मसाला कर चिकना कर लेंगे और इसकी छोटी छोटी लोई बनाकर रख लेंगे।
- 4
अब लोई को पूरी जितना बेल लेंगे इसमें सोयाबीन वाले मिश्रण को एक चम्मच डालकर चारो तरफ से मोड़ते हुए बंद कर लेंगे।चित्र में दिखाए अनुसार।अब इसे रोटी जैसा हल्के हाथों से बेल लेंगे
- 5
गैस पर तवा गरम होने रख देंगे अब पराठे को घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से पलट कर अच्छी तरह शेक लेंगे।सभी पराठो को इसी तरह बना लेंगे।
- 6
अब इन पराठो को तस्सली के साथ बैठकर दही या आचार के साथ गरमा गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)