व्रत स्पेशल साबूदाना खिचड़ी (Vrat special sabudana khichdi recipe in Hindi)

#sawan
इस खिचड़ी को मैंने स्पेशल व्रत में खाने के लिए बनाया है और इसमें मैंने सेंधा नमक का यूज किया है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाना को पानी में डालकर 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें अब उसको एक छन्नी में रखकर सारे पानी को छान लें और आलू को छीलकर कट कर ले अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल डालें और मूंगफली को एक मिनट के लिए भुन कर प्लेट में निकाल दें।
- 2
अब बचे हुए तेल में शाही जीरा,कड़ी पत्ता,अदरक,हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड के लिए चटकने दे उसके बाद कटे हुए आलू को 1 मिनट के लिए भुन ले।
- 3
अब सारे मसाला और नमक डालकर आधा मिनट के लिए भुन ले अब साबूदाना को डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकने दें ।
- 4
अंत में धनिया पत्ता और नींबू का रस डालें और उसके ऊपर से बादाम और घी डालकर सब को मिक्स करके आधा मिनट के लिए पकने दें अब गैस को बंद कर दें अब साबूदाना की खिचड़ी तैयार है ।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)