काठी कबाब विथ रुमाली रोटी (Kathi kabab with rumali roti recipe in hindi)

काठी कबाब विथ रुमाली रोटी (Kathi kabab with rumali roti recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चाप को तल कर टुकड़ो में काट ले। सोयाबीन के चूरे को ओर सोयाबीन की बढ़ी को कड़ाई में 2 चम्मच ऑयल डालकर 5 मिनट भून लें।
- 2
एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर,बेसन,नमक,मिर्च,डालकर मिक्स करें और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करे । घोल में पनीर के टुकड़ो को और शिमला मिर्च को घोल में लपेट कर ऑयल में डालकर तल ले।
- 3
एक कढ़ाई में ऑयल डालकर उसमे हींग, जीरा,कड़काये और खड़े मसाले डाले और 10 सेकंड भुने । लहँसुन अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का भुने फीर काटी हुई प्याज़ डाले ओर सुन्हेरा होने तक भूने।
- 4
टमाटर डाले ओर गरम मसाला को छोड़कर सारे सूखे मसाले डाले और मसाले के तेल छोड़ने तक भूने।
- 5
मसाला भून जाए उसमे पनीर,चाप,मटर सोयाबीन का चूरा,ओर सोयाबीन की बढ़ी डालकर 5 मिनट मसाले में भुने । मसाले में 2 कप गर्म पानी डालें और ढक दे। सब्जी के पकने पर गैस बंद करदे ओर क्रीम डाले गरम मसाला पाउडर डालें और गैर धनिया डालकर परोसे।
- 6
रुमाली रोटी के लिए मैदा में नमक और घी डालकर आटे को अच्छे से मसलेंगे और दूध से आटा लगाएंगे जरूरत पड़े तो पानी का इस्तेमाल कर सकते है।
- 7
आटा न ज्यादा पतला ओर न ज्यादा सख्त हो। आटे को 1 घन्टे के लिए रेस्ट पर रखेंगे।
- 8
- 9
एक घन्टे बाद आटे का एक पेड़ा बनाये ओर सूखा मैदा लेकर रोटी को एकदम पतला बेले । सूखा मैदा लगाकर रोटी को पतला करे। और एक भारी पतीले को उल्टा करके गैस पर रखें और रोटी को उसपर रखे और पलट पलट के सेंके ओर गर्म गर्म काठी कबाब से परोसे।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (20)