मुरादाबाद की प्रसिद्ध दाल (murarabad ki prasidh dal recipe in Hindi)

#ebook2020
#state2
मूंग की धुली दाल से बनती है मुरादाबाद की सुप्रसिद्ध दाल जिसे मुरादाबादी दाल के नाम से जाना जाता है। ये उत्तर प्रदेश के साथ साथ अब सभी जगहों की प्रसिद्ध दाल बन चुकी है। इस दाल को खाने के लिए शादियों में बहुत भीड़ लग जाती है। ये दाल खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। एक बार जरूर बनाए इस रेसिपी से आप सभी को बहुत ही पसंद आएगी। मैंने इस दाल को थोड़ा और बदलाव करके स्वादिष्ट बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग की दाल को अच्छे से धोकर एक घंटे के लिए भिगो दे।
- 2
अब कुकर में दाल एक छोटी चम्मच घी और थोड़ा नमक डाल दे। नमक थोड़ा ही डाले। स्वाद के अनुसार से थोड़ा कम। और तीन से चार गिलास पानी डालकर उबलने के लिए रख दे। फुल फ्लेम पर दो सीटी आने के बाद दस मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकने दे। गैस बंद कर दे।
- 3
जब कूकर खुल जाए तो चमचे की मदद से दाल को मिक्स करे फिर दो गिलास पानी और डालकर लो फ्लेम पर पंद्रह मिनट के लिए खुली ही पकाएं। ये दाल जितनी पकती है उतनी ही स्वादिष्ट बनती है।
- 4
अब एक पैन ले। उसमे अमूल बटर डाले। फिर प्याज़ और लहसुन की डालकर थोड़ा सा भून ले। लेकिन प्याज़ जा कलर नहीं बदलना चाहिए। अब इस पेस्ट को भी दाल में मिक्स कर दे।
- 5
अब एक बॉउल ले।उसमे सबसे पहले अमूल बटर डाले। फिर दाल को डाले। उसके बाद भूना हुआ जीरा,काला नमक,हरी मिर्च,अदरक,चाट मसाला,हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर,हरे धनिए की चटनी,नींबू का रस और अमूल बटर डालकर सर्व करे। आपकी स्वादिष्ट मुरादाबादी दाल तैयार है इस दाल में आप मठरी के टुकड़े करके और पनीर क्यूब्स को भी डालकर खाएंगे तो और भी स्वादिष्ट लगती है।
- 6
एक बार जरूर बनाए और बताएं कैसी लगी। धन्यवाद्।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)