तेहरी (tehri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तेहरी बनाने के लिए अच्छी तरह धोकर और भिगोकर1/2 घंटे के लिए अलग रख दें। आलू को छीलकर अच्छी तरह धोकर काट ले।
- 2
अब प्रेशर कुकर में दो चम्मच तेल डालें। और गर्म होने पर जीरा और हींग को चटका ले।
- 3
अब प्याज़ डालें प्याज़ को सुनहरी होने तक भून लें।
- 4
अब कटे हुए टमाटर डालकर और सभी मसाले डालकर मसालों को तेल छोड़ने तक भून ले।
- 5
अब उसने आलू और मटर डाल कर 2 मिनट के लिए भून ले।
- 6
अब चावल डाल कर अच्छी तरह मिला ले।और 2 कटोरी से थोडा कम पानी डालकर 1 सिटी लगा ले।
- 7
और 5 मिनट के लिए प्रेशर कुकर बंद ही रहने दें ।फिर खोलें गरमा गरम तारी तैयार है चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13369969










कमैंट्स (9)