जन्माष्टमी की विशेष थाली

#auguststar
#kt
ये विशेष थाली कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बनाई है,बहुत है स्वादिष्ठ और सात्विक व्रत थाली।
जन्माष्टमी की विशेष थाली
#auguststar
#kt
ये विशेष थाली कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बनाई है,बहुत है स्वादिष्ठ और सात्विक व्रत थाली।
कुकिंग निर्देश
- 1
सिंघाड़े के आटे में आलू मिलाएं नमक मिलाएं और पूरी और रोटी बनाएं,ध्यान रखें के आलू और नमक तुरंत मिलाएं जब बनाना हो और तल लें या शेक लें
- 2
सिंघाड़े के हलवे के लिए कड़ाई में घी डालें,आटा डालें,भूने,,शक्कर और पानी डालें पकाएं,हलवा तैयार
- 3
आलू हलवा - आलू को उबाल कर मसाला लें।घी गरम करें उबला आलू शक्कर मिलाएं,पकाएं,आलू हलवा तैयार।
- 4
आलू टमाटर की सब्जी - कड़ाई के तेल गरम करके जीरे चटकाएं।कटे टमाटर डालें,मसले आलू मिलाएं,नमक,सभी मसाले,पानी मिलाएं,पकाएं,धनिया पत्ती से सजाएं
- 5
लौकी की सब्जी _ लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें,कड़ाई में तेल डालकर लौकी डालें,सभी मसाले नमक स्वादानुसार मिलाएं पकाएं स्वादिष्ठ लौकी सब्जी तैयार
- 6
समा के चावल के लिए चावल को धो लें दुगना पानी डाल कर कुकर में पकाएं
- 7
मट्ठा - दही को मिक्सर में मिक्स कर लें,तेल से राई का तड़का लगाएं
- 8
दही के आलू - कड़ाई में तेल डाल कर जीरे चटकाएं उबले आलू डालें,नमक डालें,थोड़ा पकाएं,धनिया पत्ती से सजाएं
- 9
चटनी के लिए टमाटर,धनिया पत्ती,हरी मिर्च नमक स्वादानुसार मिलाएं मिक्सर में पीस लें
- 10
हरी चटनी के लिए टमाटर,हरा धनिया हरी मिर्च नमक को मिक्सर में पीस लें
- 11
आलू के चिप्स और लच्छे को कड़ाई में तल लें
- 12
फल को भी परोसें
- 13
जन्माष्टमी की विशेष थाली प्रस्तुत है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (12)