रसगुल्ला (Rasgulla Recipe in hindi)

Check out more such recipes for inspiration on shwetakisikhai.com #ebook2020 #state4
रसगुल्ला (Rasgulla Recipe in hindi)
Check out more such recipes for inspiration on shwetakisikhai.com #ebook2020 #state4
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हमें नींबू का रस निकालना है
जितना रस निकले उसमें उतना ही पानी डाल दें
गाय का दूध को चम्मच से उबलते हुए पकाएं - जब दूध उबालने लगे तब गैस को बंद कर दे और 1 मिनट के लिए ठंडा होने दें
- 2
उसके बाद उसमें थोड़ा थोड़ा नींबू वाला पानी डालिए
थोड़ी देर में दूध फट जाएगा और उसका छैना बन जाएगा
- 3
छैना छलनी में पतला कपड़ा डालकर उसमें डालिए - उससे पूरा पानी निकल जाएगा
बाद में छैना को बहुत सारे पानी से धो लीजिए जिससे कि उसमें नींबू की खटास निकल जाए
- 4
कपडे में ही छैने को थोड़ा दबा कर उसका पानी निकालिए और उसे आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दीजिए
- 5
पानी और चीनी मिलाकर उबलने के लिए रखिए - छैने को हाथ से मलिये
छैने को हथेली से कम से कम 10 से 15 मिनट तक अच्छे से मसाज करें - जब तक यह चिकना हो जाए फिर हमें इसके 10 से 12 छोटी-छोटी बॉल्स बनानी है अब हमें इसे उबलते हुए चाशनी में डालना है
- 6
फ्लेम हमें हाई रखनी है
10 मिनट तक इसे हाईफ्लैम में पकाना है
इस पर ढक्कन लगाकर 10 मिनट और पकाना है
- 7
रात भर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें
- 8
रसगुल्ला बनकर तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (5)