मिर्ची और प्याज़ के पकौड़े (Mirchi aur pyaz ke pakode recipe in Hindi)

Nisha Khatri @cook_20570569
मिर्ची और प्याज़ के पकौड़े (Mirchi aur pyaz ke pakode recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज को लंबे व पतले पतले काट लें और हरी मिर्च के भी लंबे और मोटे टुकड़े कर लें। हरी मिर्च के टुकड़ों पर थोड़ा सा नमक लगा दें।
- 2
एक बर्तन में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और मीठा सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पानी डालकर घोल तैयार करें। घोल न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा हो।
- 3
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हरी मिर्च के टुकड़े घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।
- 4
अब प्याज़ के टुकड़े बेसन के घोल में डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 5
अब गर्म तेल में प्याज़ के छोटे-छोटे पकौड़े बनाएं और सुनहरा होने तक तलें।
- 6
हरी मिर्च और प्याज़ के पकोडो़ को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13485715













कमैंट्स (8)