ब्लूमिन्ग अनियन (Blooming onion recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सामग्री
- 2
प्याज से त्वचा छीलें। प्याज के ऊपर और नीचे काटें।
- 3
फ्लैट साइड नीचे रखें
प्याज को स्लाइस करें, बीच में कुछ जगह छोड़ दें
प्याज को पलटें और उसकी परतों या पंखुड़ियों को फैलाये - 4
बैटर बनाने के लिए, एक बाउल में 4 टेबलस्पून मैदा, नमक, और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- 5
फिर एक और कटोरे में 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 टेबलस्पून मैदा डालें।
और सभी मसाले (गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर,
अजवाइन, काली मिर्च पाउडर, नमक) डालकर अच्छी तरह मिलाएँ| - 6
प्याज को पहले सूखे मिश्रण से अच्छी तरह से कोट करें।
- 7
अब प्याज़ को गीले मिश्रण में डुबोएं और फिर इसे अच्छी तरह से कोट करें।
- 8
इसे फिर से सूखे मिश्रण से अच्छी तरह से कोट करें। प्याज को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
- 9
प्याज को कवर करने के लिए पर्याप्त तेल डालें। तेल को गरम कर लें
- 10
पहले एक तरफ तलें और फिर दूसरी तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें | जब प्याज़ भुन जाए, तो इसे तेल से हटा दें.
- 11
हमारे खिले हुए ब्लूमिन्ग प्याज़ परोसने के लिए तैयार हैं।
इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (13)