लच्छेदार आलू पराठे (lachedar aloo parathe recipe in Hindi)

Sweta Jain @cook_26005671
लच्छेदार आलू पराठे (lachedar aloo parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में आटा, मैदा, सूजी, नमक, बेकिंग सोडा लेकर उसमें तेल डालकर अच्छे से मिलाएँ फिर धीरे धीरे पानी मिलाकर नर्म आटा उसन लें और 10 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें ।
- 2
चलिए मसाला तैयार करते हैं - उबले आलू को एक बर्तन में किस कर उसमें कुटी लाल मिर्च, मक्खन या घी, धनिया, जीरा, सौंफ, नमक व चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएँ।
- 3
अब आटा लेकर अच्छे से मसाला कर उसकी छोटी छोटी लोई बना लीजिए।
- 4
अब लोई को पलेथन लगाकर पटे पर बेल लीजिए और उसके ऊपर मसाले की पतली परत लगा लें, फिर लंबी लंबी पट्टियां काट कर एक के ऊपर एक लगाकर गोल घुमा कर वापिस से लोई बना दें।अब हल्के हांथ से बेलें और नॉन स्टिक तवे पर मक्खन या घी लगाकर कुरकुरा होने तक माध्यम आँच पर सेकें।
- 5
गरमा गरम लच्छेदार आलू पराठे हल्के हांथ से दबाकर परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13621460







कमैंट्स (8)