मूंग की दाल के दही बड़े (Moong ki dal ke dahi bade recipe in hindi)

मूंग की दाल के दही बड़े (Moong ki dal ke dahi bade recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल और चना दाल को 8 से 10 घंटे पहले पानी में भिगो कर साफ पानी से धो लेंगे। मिक्सी के जार में अदरक हरी मिर्ची डाल कर पेस्ट बना लेंगे
- 2
एक बाउल में निकाल कर 3 से 4 मिनट पेस्ट को फेट कर नमक मिला देंगे, कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर चढ़ाएंगे, तेल के गर्म होने पर छोटी छोटी पकौड़ीया डालेंगे
- 3
मीडियम आंच पर गोल्डन हो जाने पर निकाल लेंगे। एक बाउल में थोड़ा ठंडा पानी लेंगे उसमें तली हुई पकौड़ीयों को डाल देंगे। 2 घंटे बाद पकौड़ीयों को निचोड़ कर पानी से निकाल लेंगे
- 4
दही बड़े बनाने के लिए दही को किसी छन्नी में डालकर छान लेंगे। दो चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर पकौड़ीयों को दही के अंदर डाल देंगे।
- 5
गुड़ और इमली की मीठी चटनी की रेसिपी आप मेरे लिंक में जाकर देख सकते हैं। मैं पहले डाल चुकी हूं।
- 6
सर्व करते समय दही बड़ों के ऊपर थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर,लालमिर्ची पाउडर, कटी हुई हरी धनिया और इमली की मीठी चटनी डालकर सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आटे और गुड़ का पल्म केक (atte aur gud ka plum cake recipe in Hindi)
- मखाना की शाही सब्जी (makhana ki shahi sabzi recipe in Hindi)
- कच्चे केले और पनीर की कोफ्ता करी (kacche kele aur paneer ki kofta curry recipe in Hindi)
- मूली की सब्जी (mooli ki sabzi recipe in Hindi)
- चॉकलेटी बिस्कुट केक (chocolate biscuit cake recipe in Hindi)













कमैंट्स (9)