बटर चिकन (Butter Chicken recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर को बड़े टुकड़ो मे काट ले. प्याज़, लहसुन और अदरक को छीलकर धोकर बड़े टुकड़े मे काट ले.
- 2
टमाटर, प्याज़, लहसुन, काजू, नमक, कश्मीरी मिर्च और सारे खड़े मसालों को कढ़ाही मे डाले और पानी डालकर गैस पर रखे और पकने दे.
- 3
15-20 मिनट बाद गैस बंद कर दे और ठंडा होने दे.
- 4
एक बर्तन मे दही, नींबू का रस,अदरक लहसुन पेस्ट, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर फेंट ले.
- 5
चिकन को धोकर साफ करके दही मे डालकर अच्छी तरह दही मे मिला ले और 20 मिनट के लिए फ्रिज मे रख दे.
- 6
पके हुए मसाले को जार मे डालकर पीस ले और छन्नी मे डालकर छान ले. कढ़ाही मे तेल गरम करे. तेल गरम होने पर मेरिमेट चिकन को तल ले.
- 7
कढ़ाही मे मक्खन गरम करे. इस मे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने और फिर लाल मिर्च पाउडर डालकर भुने.
- 8
अब छना हुआ मसाला डाले और नमक डालकर पकने दे. चीनी, कसूरी मेंथी और मलाई डालकर पकने दे.
- 9
ज़ब एक उबाल आ जाये तो तला हुआ चिकन डाल दे. 10-15 मिनट पकाये और फिर गैस बंद कर दे. रोटी के साथ परोसे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (5)