चूड़ा मटर (chura matar recipe in Hindi)

#shaam
#post5
नमस्कार दोस्तों, शाम की छोटी मोटी भूख को मिटाने के लिए आज मैं लाई हूं एक बहुत ही झटपट से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी चूड़ा मटर की। इसे बनाना बहुत आसान है और खाने में यह बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे गरम-गरम ही खाया जाता है। चूड़ा को ज्यादातर या तो डिप फ्राई करके या फिर पोहा बना कर ही इस्तेमाल में लाया जाता है। लेकिन आज जो मैं रेसिपी लाई हूं इसमें बहुत कम तेल के इस्तेमाल से एक बहुत स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है। जब कभी शाम को भूख सताए या ज्यादा कुछ बनाने का मन ना करें या फिर अचानक से ही कोई मेहमान घर पर आ जाए तो इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और चाय के साथ सर्व किया जा सकता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उस मे पोहा डालकर सूखा भून (शेक) लेंगे।आँच मध्यम रखेंगे। जब यह सिंक जाए तब गैस बंद कर देंगे और इसे प्लेट में निकाल लेंगे।
- 2
अब एक बार फिर से कढ़ाई को गैस पर रखेंगे और इसमें सरसों का तेल डालेंगे। तेल को गर्म होने देंगे। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें हरी मिर्च डालेंगे और प्याज़ डालकर 1 मिनट के लिए भून लेंगें ।अब इसमें मूंगफली और मटर डालकर भून लेंगे। जब प्याज़ हल्का ब्राउन हो जाए तब उसमें चुरा डालकर 1 मिनट के लिये तेज़ आँच पर भुन लेंगे। अब इसमें सभी मसाले डालकर मिला लेंगे और गैस बंद कर देंगे।
- 3
लीजिए आपका स्वादिष्ट चूड़ा मटर तैयार है। गरम गरम चाय के साथ खाएं और खिलाएं।
- 4
चूड़ा को आप सूखा सेंक कर स्टोर भी कर सकते हैं और जब भी खाने का मन करे, तब प्याज़ फ्राई कर कर उसमें इसे मिक्स कर ले और गरम गरम इसका आनंद लें। यह चूड़ा गरम गरम ही अच्छा लगता है। ठंडा होने पर यह सील जाता है इसीलिए इसे गर्म ही बनाए और गर्म ही खाएं।
- 5
शाम की छोटी मोटी भूख के लिए यह बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। बनाने में आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट। मटर का मीठा स्वाद और मिर्च का तीखापन इसके स्वाद को बहुत लाजवाब बनाता है। बिना तेल के सिंकने के कारण 10 दिन तक यह खराब नहीं होता इसीलिए एक बार इसे भून कर रख ले और फिर जब भी छोटी भूख सताए या फिर अचानक कोई मेहमान घर पर आ जाए तो यह चूड़ा फटाफट तैयार कर ले और चाय के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)