लिट्टी चोखा (Litti chokha recipe in Hindi)

#ebook2020
#state11
लिट्टी चोखा बिहार का फेमश ट्रेडिशनल डिश हैं.यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता हैं. अपने स्वाद के कारण ही यह उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,झारखण्ड तथा भारत के अन्य प्रदेशों में भी बनाया और खाया जाता हैं. कहीं- कहीं यह स्ट्रीट फूड के रूप में भी मिलता हैं. लिट्टी मैंने सत्तू को भरकर बनाई है और चोखा में प्रयुक्त बैंगन और टमाटर को गैस पर भूनकर बनाया है, जिससे स्वाद में बहुत सोंधापन हैं .लिट्टी को मैंने अप्पम पैन में बनाया हैं. लिट्टी चोखा के साथ ही मैंने अरहर की दाल भी बनाई हैं.

कुकिंग निर्देश
- 1
चोखे मैं काम आने वाली सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें..चित्रानुसार बैंगन में इस तरह 2-3 चीरा लगाएं कि वह पूरा ना कटें. इसमें लहसुन और 1हरीमिर्च भर दें.
बैंगन और टमाटर को हल्का ऑयल से ग्रीस कर लें जिससे कि छिलका उतारने में आसानी रहें.
अब गैस पर जाली रखकर मीडियम आंच पर भून लें. - 2
इसी प्रकार टमाटर को भी अलट- पलट कर अच्छी प्रकार से भून लें.
भूने हुए बैंगन,टमाटर और उबले हुए आलू को छील लें.
दूसरी तरफ प्याज, हरी मिर्च,हरी धनिया,अदरक को बारीक- बारीक काट लें. - 3
भूने हुए बैंगन सहित लहसुन हरी मिर्च,टमाटर,आलू को मैश कर लें.
जरूरत के अनुसार चोखे में बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक,हरी मिर्च, हरी धनिया मिलाए.
अब चोखे में नमक और सरसों का तेल मिलाए. - 4
सभी सामग्री मिलाने पर चटपटा चोखा तैयार हैं.
- 5
किसी बड़े बर्तन में आटा को छान लें उसमें तेल,नमक और दही डालें.
आप चाहे तो दही को स्किप भी कर सकते हैं पर दही डालने से सॉफ्ट बनता हैं.
सभी को मिलाकर आटा का डो तैयार कर लें और लगभग 20 मिनट के लिए कवर कर रखें.
दूसरी तरफ सत्तू में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया,अदरक मंगरैल, अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर मिलाए. - 6
सत्तू में तेल,हल्का नमक और अचार का मसाला भी मिलाएं. लिट्टी का भरावन मिश्रण तैयार हैं.
ध्यान रखना हैं कि नमक हम आटे में पहले डाल चुके हैं. - 7
चित्रानुसार तैयार आटे की लोई बना लीजिए और लोई से फिर कटोरी जैसा आकार दीजिए.
इन कटोरियों मैं लिट्टी की भरावन सामग्री डाले और किनारों को उठाते हुए उसको लॉक कर दें.
अब इसे लिट्टी का शेप दें.
अप्पम पैन को घी से ग्रीस कर गर्म कीजिए.
अप्पम पैन में लिट्टी को रखकर कवर करें और पकाएं - 8
. लिट्टी को बराबर अलटते- पलटते रहें.
बीच वाली कटोरी (अप्पम पैन)की लिट्टी जल्दी लाल होती हैं इसलिए उसका विशेष ध्यान रखें.
दूसरी तरफ अरहर की दाल बना लें और उसमें हींग, जीरा, कश्मीरी लाल मिर्च,टमाटर और प्याज़ का तड़का देकर तैयार कर लें. - 9
लिट्टी-चोखा के साथ हरी धनिया की चटनी भी बहुत अच्छी लगती हैं.
- 10
गरमा- गरम लिट्टी -चोखा तैयार हैं.इसे सर्व कर आनन्द लें.
नोट
मैंने लिट्टी को अप्पम में बनाया हैं आप चाहे तो लिट्टी को उपले,तंदूर,ओवन, गैस ओवन या फिर माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (28)