चाट पराठा (chaat paratha recipe in Hindi)

चाट पराठा (chaat paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पराठा (बेस) बनाने के लिए एक बाऊल में सूजी,आटा और दही फेंट लें । नोट- पानी उतना ही डालें कि घोल इडली के घोल के जैसा गाड़ा हो।
- 2
घोल बनाने के बाद बेकिंग पाउडर,सोडा और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें ।अब घोल को 2-3 घंटो के लिए खमीर उठने के लिए छोड़ दें ।
- 3
आलू का मिश्रण बनाने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें और जीरा और सौंफ डालें ।अब प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर सेंक लें ।
- 4
अब सारे मसालों को डाल कर आलू डाल दें । अच्छे से मिला लें और मिश्रण को ठंडा होने दें ।
- 5
पराठे के घोल को फेंट लें और तवा गरम कर लें और उत्तपम जैसा पराठा तवे पर डालें।नोट- यदि खमीर नहीँ उठे तो ईनो (Eno) का एक पैकेट मिला लें और अच्छे से फेंट लें ।
- 6
चारों तरफ तेल डाल कर लिड (ढक्कन) से ढक दें और कम आंच पर 5 मिनट के लिए सिंकने दें ।
- 7
अब पराठा पलटकर सिंकने दें और सिंके तरफ़ आलू का मिश्रण लगाएं ।
- 8
जब दूसरी तरफ भी सिंक जाए तो पलटकर आलू वाली तरफ़ भी सेंक लें ।
- 9
अब पराठे पर चौकोर कट लगा लें ।
- 10
पराठा तैयार है इस पर दही,इमली और हरी चटनी डालें ।सेव,प्याज और चाट मसाला डाल कर गरमा-गरम चाट पराठा सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (5)