आइसक्रीम (ice cream recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मलाई वाला दूध लेंगे। और उसे कढ़ाई में डाल देंगे।
- 2
अब दूध अच्छा गर्म होने के बाद उसमें मिल्क पाउडर, और शक्कर डाल देंगे दूध अच्छा उबालने के बाद उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, केसर डाल देंगे।
- 3
आप दूध हल्का गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची पाउडर डाल देंगे गैस बंद कर दे। और कढ़ाई को गैस से नीचे उतार ले। और दूध ठंडा होने रख दे।
- 4
जब आइसक्रीम का पेस्ट ठंडा हो जाए। तो उसे डिस्पोजल या आप जिस शेप की आइसक्रीम खाना चाहते हैं उस मैं उसे बैक कर दे।
- 5
अब उसके ऊपर फाइल पेपर लगाकर उसमें एक बीच में होलकर के स्टिक लगा दे।
- 6
अब उसे फ्रीजर में 12 घंटे के लिए रख दें। उसके बाद उसे निकाले और फाइल पेपर हटा दे। तैयार है आपकी मनपसंद आइसक्रीम
- 7
ठंड के मौसम में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13907009














कमैंट्स (11)