ब्रेड रबड़ी चाप (Bread rabdi chaap recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम दूध की रबड़ी बनाने के लिए दूध को कड़ाई में डाल देंगे और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए दूध को गड़ा होने तक पकाएंगे|
- 2
जब यह गाड़ा हो जायेगा तो इसमें 2 टेबल स्पून शक्कर डालेंगे और इलायची का पाउडर डालेंगे,अब हम दूसरे बर्तन में चाशनी बनाने रखेगे ।चाशनी के लिए 1कटोरी शक्कर को बर्तन में डालेंगे और 1 कटोरी से थोड़ा कम पानी डालेंगे और इसे गुलाब जामुन की चाशनी की तरह बनाएंगे|
- 3
चाशनी मे फूड कलर डालेंगे ओर इसे ठंडा होने देंगे, ब्रेड को गिलास या कटोरी की सहायता से गोल आकार मे काट लेंगे |ब्रेड को चाशनी मे डुबोकर जल्दी से बाहर निकालेंगे ओर एक्स्ट्रा चाशनी को निकाल देंगे फिर इस पर 1 चम्मच रबड़ी को फैला देंगे और उस पर कटे हुए काजू और बादाम डाल लेंगे,अब हमारी ब्रेड रबड़ी चाप सर्व करने के लिए तैयार है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13994107









कमैंट्स (2)