फ्रूट कस्टर्ड(Fruit custard recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक तपेली में दूध और शक्कर डालकर गैस पर गर्म होने रख दीजिए।
- 2
अब एक कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर घोल लीजिए।
- 3
दूध में उबाल आने के 10 मिनट बाद घुला हुआ कस्टर्ड दूध में डाल दीजिए।
- 4
दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगभग 5 से 7 मिनट तक पकाइए।
- 5
अब गैस बंद करके एक बड़े बाउल में मिश्रण निकाल लीजिए। ठंडा होने पर कस्टर्ड गाढ़ा होता जाता है।
- 6
कस्टर्ड ठंडा हो जाने पर फ्रिज में कम से कम 1/2 घंटे के लिए रख दीजिए।
- 7
अब सारी फ्रूट्स जो आपको कस्टर्ड में डालना हो उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लीजिए जैसे केला, अंगूर,पपीता, सेब।
- 8
फ्रीज से कस्टर्ड निकालकर उसमें कटे हुए फल डाल दीजिए।
- 9
कस्टर्ड में फ्रूट चम्मच से अच्छे से मिलाकर फिर से फ्रीज में ठंडा होने के लिए लगभग 1 घंटे के लिए रख दीजिए।
- 10
तैयार है आपका यम्मी यम्मी फ्रूट कस्टर्ड।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13994220













कमैंट्स (2)