वेजीकॉर्न कैप्सिकम (vege corn capsicum recipe in Hindi)

वेजीकॉर्न कैप्सिकम (vege corn capsicum recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।
- 2
पैन गरम करके इसमें घी डाल दें घी गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर डाल देंगे. गैस धीमी करके पैन में धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. इस मसाले में तैयार टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले को धीमी आंच पर भूनें।
- 3
स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च को पकाकर तैयार कर लीजिए. पैन में घी डालकर इसे पिघलने दें घी में स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर मिक्स करिए. इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डालकर चलाते हुए क्रंची होने तक पका लीजिए।
- 4
मसाले तैयार होते ही मसाले में ¾ कप पानी डाल दीजिए ताकि सब्जी लटपट तैयार हो सके. ग्रेवी में ½ छोटी चम्मच नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. फिर, शिमला मिर्च-स्वीट कॉर्न भी इसी में डालकर मिक्स कर दीजिए. सब्जी को धीमी आंच पर पकने दीजिए।
- 5
यह सब्जी चपाती, नान, पराठे, चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (8)