मटर अखरोट की कचौड़ी (Matar akhrot ki kachori recipe in Hindi)

#winter1
आज मैने मटर की कचौड़ी बनाई,मटर के चटपटे मिश्रण में अखरोट के छोटे टुकड़ों ने मटर की कचौड़ी के स्वाद को कई गुना बढा दिया ।
मटर अखरोट की कचौड़ी (Matar akhrot ki kachori recipe in Hindi)
#winter1
आज मैने मटर की कचौड़ी बनाई,मटर के चटपटे मिश्रण में अखरोट के छोटे टुकड़ों ने मटर की कचौड़ी के स्वाद को कई गुना बढा दिया ।
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को छील कर दानो को धो लें।
- 2
एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें, सारे मसाले, नमक डालकर धीमी आंच पर ढक कर पकायें। जब मटर गल जाये तो आंच तेज कर सारा पानी सुखाये। गैस बन्द कर दें और मटर को ठंडा होने दें।
- 3
मैदा में नमक और घी का मोयन डाल कर मिलायें और पानी की सहायता से मुलायम आटा गूँथ लें और ढक कर रख दें ।
- 4
मटर ठंडी होने के बाद मिक्सी में लहसुन हरी मिर्च डाल कर पीस लें और अखरोट को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें और मटर के मिश्रण में मिलायें।
- 5
कडाही में तेल गरम करें, गूँथे मैदा को एक बार फिर से मसलें और लोइयां बना लें,कटोरीनुमा आकार बनायें और मटर अखरोट के मिश्रण को भरें।
- 6
हल्के हाथों से बेल लें और गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा तल लें खट्टी चटनी या मीठे आचार या चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हरे मटर की खस्ता कचौड़ी (Hare matar ki khasta kachori recipe in Hindi)
- चीज़ बिस्कुट (Cheese Biscuit recipe in Hindi)
- मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
- आंवले और धनिया पत्ते की चटनी (amla aur dhaniya patte ki chutney recipe in Hindi)
- उड़द दाल की कचोड़ी(Udad daal ki kachori recipe in Hindi)

















कमैंट्स (5)