कोकोनट कुकीस (Coconut cookies recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बटर और शक्कर को हल्का होने तक बीट कर लें |
- 2
अब इसमे मैदा,इलायची पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर छान कर मिक्स करें |
- 3
नारियल का बूरा भी मिला दें |
- 4
अब सारी सामग्री को हल्के हाथों से मिक्स कर आटा जैसा गूँथ लें,पानी का उपयोग नही करना है |
- 5
अब एक बोल में दूध लें और एक बोल में नारियल का बूरा लें |
- 6
गूंथे हुए आटे से पेड़े का आकार बनाये और दूध में डिप कर नारियल के बूरे में लपेट लें |
- 7
इस तरह से और भी पेड़े बनाकर बेकिंग ट्रे में रख लें |
- 8
अब प्रीहीट किये हुए ओवन में 180 डिग्री पर 15 से 20 मिनट बेक करें |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14161986










कमैंट्स (2)