तंदूरी आलू पराठा (Tandoori aloo paratha recipe in hindi)

पराठे हम कई तरह के बनाते हैं, पर पराठे तेल, घी में शेके जाते हैं पर मैंने ऑयल फ्री पराठा बनाया है। सबको आलू पराठा बहुत अच्छा लगता है ।आज मैंने आलू तंदूरी पराठा बनाया है तंदूरी मैदे में से बनता है ,पर मैंने गेहूं के आटे से बनाया है। टेस्ट में यह बहुत अच्छा लगता है आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें ।

कुकिंग निर्देश
- 1
आटे के लिए सभी सामग्री मिक्स करें। जरूरत के अनुसार पानी डालकर सॉफ्ट आटा लगा ले। इस आटे को 10 मिनट के लिए ढक कर रखें।
- 2
स्टफींग के लिए सभी सामग्री उबले हुए आलू में मिक्स करें हाथों से ना मिक्स करें चम्मच से मिला दे उबले हुए आलू को कद्दूकस कर ले।
- 3
10 मिनट बाद आटे में से छोटी पूरी बेलकर बीच में सूखा आटा डालकर दो चम्मच स्टफींग रखें अच्छे से पेड़ा बना ले और फिर से गोल पराठा बेलकर तैयार करें।
- 4
जब पराठा थोड़ा बेल ले तो ऊपर कलौंजी और हरा धनिया डालकर हल्के हाथों से फिर से बेले। पराठे को पलट कर थोड़ा पानी लगा दे अब पानी वाला भाग तवी पर डालें हल्के हाथों से दबा दे।
- 5
मीडियम आंच पर पराठे को सेके हर तरफ से थोड़ा डार्क शेके जिससे यह पराठा करारा बनेगा अगर आपको सॉफ्ट पराठे पसंद है तो आप इसे हल्का सा शेक ले अब आप देख सकते हैं दोनों तरह से पराठा अच्छा शीक गया है।
- 6
गरमा गरम तंदूरी आलू पराठा के उपर अच्छे से बटर लगाकर दही, चटनी, अचार के साथ परोसे।
- 7
मेरे पास तंदूर नहीं है इसलिए मैंने तवी पर बनाया है अगर आपके पास तंदूर है तो आप उसमें बना सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)