बोर्नविटा केक (Bournvita cake recipe in Hindi)

#sf
केक बच्चों को बहुत ही पसंद होता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि तुरंत उपलब्ध करा पाना मुश्किल होता है। और घर पर इसे बनाने के लिए भी बहुत से सामान की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन बॉर्नविटा केक एक ऐसा केक है, जो आपके घर में उपलब्ध सामग्रियों से बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम बॉर्नविटा को 1.5 कप दूध में अच्छी तरह से मिला लें।
- 2
ड्राई फ्रूट्स को गर्म तवे पर रोस्ट कर लें। अब इनको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 3
एक बड़े मिक्सिंग बोल में मैदा, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और 1 चुटकी नमक डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से छान लें। जिससे मैदे मे एयरेशन हो जाये और यह अच्छी तरह फूले।
- 4
अब सभी सामग्रियों में बोर्नविटा मिलाया हुआ दूध, शेष दूध, मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, आवश्यकता हो तो अतिरिक्त दूध भी डालते हुए एक चिकना घोल बना कर तैयार कर लें और इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 5
अब जिस बर्तन में आपको केक बनाना है (मैंने कुकर में बनाया है, सीटी निकालकर) उसको मक्खन से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। बर्तन के आकार का बटर पेपर काट लें। इसे बर्तन में रखकर पुन: मक्खन से ग्रीस कर दें।
- 6
अब बैटर 1/2 चम्मच सोडा डाल दें और मिलाएं। थोड़ी टूटी फ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स बैटर में मिला दें, और थोड़े बचा कर रखें।
- 7
गैस पर तवा गर्म करें। तैयार पैन में तले पर सबसे पहले थोड़ी टूटी फ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स बिखेर दें।
- 8
केक के बैटर को बर्तन में डाल दें और सेट कर दें। ऊपर से टूटी फ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। जिससे यह बनने के बाद यह बहुत ही अच्छी लगेगा।
- 9
केक के बर्तन को गर्म तवे के ऊपर बिल्कुल धीमी आंच पर 30 से 35 मिनट तक स्टीम होने दें।
- 10
इसके बाद कुकर को खोलकर टूथपिक डाल कर चेक कर लें। अगर यह साफ निकलती है तो केक तैयार है, अन्यथा 5 मिनट के लिए और स्टीम होने दें। अब गैस बंद कर दें।
- 11
ठंडा होने के बाद ऊपर एक प्लेट रखकर उल्टा करके बहुत सावधानी से केक को निकाल लें। और मनचाहे आकार में काट लें। आप चाहें तो इसे आइसिंग शुगर से सजा भी सकते हैं। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स