मिर्ची बड़ा(Mirchi Vada recipe in Hindi)

मिर्ची बड़ा(Mirchi Vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू का मसाला (स्टफिंग) बनाने के लिए कड़ाई में तेल ले कर गरम करें। इसमें जीरा व हींग डालकर फिर हरी मिर्च डालकर भूनें।अब इसमें उबला व मैश किया आलू मिलाएं। अब इसमें सभी सूखे मसाले मिलाकर 5-7 मिनिट भून लें। अब इसे एक बर्तन में निकलकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- 2
अब बेसन का घोल बनाने के लिए बेसन में सभी सामग्री मिलाएं और थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर पकौड़े जैसा घोल बनाएं। अब सभी मिर्च को धो कर पोंछ कर बीच में से चीरा लगा कर के सारे बीज निकाल लें।
- 3
अब खोखले मिर्च में अच्छे से आलू की स्टफिंग भर दें और चारों तरफ से आलू के मसाले को लपेट दें।
- 4
अब मसाले वाली मिर्च को बेसन के घोल में लपेट के तेल में मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक तलें। गरमा गरम मिर्ची बड़ा को हरी चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anjali Anil Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (5)