आलू की करी (aloo ki curry recipe in Hindi)

#ws
Post5
सर्दियों के मौसम मे ताजी फूलगोभी ,नये आलू ,हरे मटर और ढेर सारे रसवाले लाल टमाटर के साथ हमारे घर में बनने वाली आलू की कढी़ परिवार में सभी को वेहद पसंदीदा व्यंजन हैं ।यह खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता हैं ।उपर से घी और हींग का तड़का इसे और भी एरोमेटिक बनाता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल लें,गोभी को बडे टुकड़े कर लेंऔर मटर के दाने निकाल लें ।
- 2
गैस आंन करें और कडाही मे तेल गर्म करके तेजपत्ता,लाल मिर्च और 1/2 चम्मच जीरा डालकर भूनें फिर 1/2 हींग और अदरक डालकर भूने,फिर फूलगोभी डालकर भूनें फिर 3 आलू को हाथ से तोड़कर भून लें ।
- 3
फिर मसालों में थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार कर कडाही मे डालकर भूने ।
- 4
फिर मटर और कटे हुए टमाटर को डाल कर अच्छी तरह से भूने.
- 5
फिर बाकी आलू को मसले और पानी डालकर घोल तैयार कर लें ।
- 6
आलू के घोल को कडाही मे डाल दें और अच्छी तरह से मिलाकर कुकर मे डालकर 1सीटी लगाकर गैस बंद कर ठंडा होने दे ।
- 7
फिर ढक्कन निकाल लें और कटे धनिया पत्ती डालकर मिलाएं ।
- 8
फिर तडका पैन में घी गर्म करें और जीरा और हींग का तड़का तैयार कर कढी़ मे तड़का लगाएं ।गरमागरम आलू के कढी़ को चावल के साथ सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)