आटा मिनी केक (Aata mini cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दही और पाउडर शुगर मिलाने के बाद इसमें आधा कप तेल डालकर अच्छी तरह से फेंटते हुए मिला लें।
- 2
एक बड़े बर्तन में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें।फिर दही में शुगर का पाउडर डालकर मिला लें।इसके बाद इसमें रवा/बारीक सूजी, मैदा, डालकर एक ही डायरेक्शन में चलाते हुए मिलाएं।
- 3
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह से फेंटते हुए मिलाएं। तैयार मिश्रण को 30 मिनट तक ढककर रख दें।
- 4
मफिन कए सांचे पर थोड़ी-सा तेल लगाकर चिकना कर लें, मीडियम आंच पर कड़ाही में नमक डालकर फैलाकर गर्म करें।नमक के ऊपर एक सेपरेट या रिंग रखकर कड़ाही को ढंक दें और 5 मिनट तक प्रीहीट कर लें।
- 5
अब मिश्रण में वनीला एसेंसे, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।इस मिश्रण को सांचे में डालकर इसे कड़ाही के अंदर रखकर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर केक पकाएंगे।
- 6
तय समय बाद केक के बीच में टूथपिक डालकर चेक कर लें।अगर यह साफ निकल जाते हैं तो ठीक नहीं तो 3-4 मिनट तक और पका लें।
इसे कड़ाही से निकालकर 10-12 मिनट तक ठंडा होने दें। - 7
मिनी केक तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (3)