गुड़ की चाय(Gud ki Chai recipe in Hindi)

Rashmi (Rupa) Patel @rashmirupa
गुड़ की चाय(Gud ki Chai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम गुड़ को बारीकी से काट लें और अदरक को भी बारीक कूट लें। दूध और चाय पत्ती अनुपात में निकाल कर रख लें।
- 2
अब एक पैन में दूध लेकर अलग से उबाल लें।
- 3
हम एक अलग बर्तन में एक कप पानी डालें। जब पानी खौल जाए, तब उससे कुटी हुई अदरक और चाय की पत्ती डालकर 1 मिनट तक खौलने दें।
- 4
अब इसी में कटा हुआ गुड़ डालकर 1 मिनट और पकाएं।
- 5
अलग से उबला हुआ दूध चाय में डाल दें। और हल्की - सी उबाल आने पर गैस बंद कर लें। ध्यान रहे चाय को ज्यादा ना खौलाएँ, वरना गुड़ की चाय के फट जाने का डर रहता है।
- 6
तैयार गुड़ की चाय को छन्नी की मदद से कप में छान लें।
- 7
गर्मा गर्म गुड़ की चाय सुबह या शाम को पिएँ और सभी को पिलाएँ। यह सर्दियों के मौसम में बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होती है। और चीनी की चाय से अधिक स्वादिष्ट भी होती है। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14302241




















कमैंट्स (2)