साबुत गेहूँ की खीर (Sabut gehu ki kheer recipe in Hindi)

आपने खीर तो कई तरह की खाई होंगी. आज मे आप के लिए गेहूँ की खीर लेकर आई हु साबुत गेहूँ की खीर का टेस्ट बहुत ही अलग लगता है जो कि आप सब को बहुत ही पसंद आयेगा और ये खीर खाने में चिरोंजी की तरह लगती है.
#dec

कुकिंग निर्देश
- 1
मार्केट से बिना छिलके वाला गेहूँ लें. यदि बिना छिलके वाला गेहूँ नही मिले तो गेहूँ को ओखली में थोड़ा कूट लें जिससे गेहूँ के छिलके निकल जायेंगे. अगर छिलके नही निकालना है तो छिलके सहित भी बना सकते हैं. ये ओपशनल है.
- 2
एक बाउल में दो कप पानी में गेहूँ को डालकर रात भर के लिए रख दें. सुबह गेहूँ में से पानी निकालकर गेहूँ को कुकर में डाल कर तीन से चार कप पानी मिलाकर उबाल लें. चार सीटी आने पर गैस बंद कर दें.
- 3
गेहूँ को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें. ठंडा होने पर गेहूँ को मिक्सर में डालकर बहुत ही कम समय के लिए चलाये. ताकि गेहूँ पिसे नही.
- 4
एक तबेली में दूध को गरम करेंगे और उसमें गेहूँ मिलाकर मीडियम फ्लैम पर पाँच मिनट गरम करेंगे. गेहूँ को बार बार चलाते रहेंगे ताकि गेहूँ जले या चिपके नही.
- 5
जब खीर अच्छे से उबले हो जाए फिर इसमें गुड़, शक्कर, काली मिर्च, सौंठ, नारियल बुरादा, नमक और चिरोंजी मिलाकर सात मिनट और पकायेंगे. गेहूँ की खीर तैयार है. ये चावल की खीर की तरह पतली नही रहती. फिर भी आप आवश्यकता अनुसार एक कप मिल्क और मिला सकते हैं.
- 6
मन चाहे अनुसार ड्राई फ्रूट के साथ सजा कर गरमा गरम खीर सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)