वेजिटेबल बिरयानी (vegetable biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को तीन पानी से अच्छे से धो कर 20 मिनट के लिए पानी में गला दीजिए।
- 2
एक तपेली में 5 कप पानी उबालने रख दीजिए।
- 3
पानी में उबाल आने पर चावल और नमक डाल दीजिए।
- 4
चावल को हाथ से दबा कर देखिए सीज गया हो तो छलनी में चावल डालकर पानी निकाल दीजिए।
- 5
आलू, प्याज और शिमला मिर्च बारीक कट कर लीजिए।
- 6
हरी मिर्ची के डंठल कट करके लंबा कट लगा दीजिए।
- 7
एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए।
- 8
तेल गर्म हो जाने पर उसमें खड़ा गरम मसाला डालकर हरी मिर्ची डाल दीजिए।
- 9
फिर जीरा, हल्दी पाउडर डालकर बारीक कटी सब्जी और मटर के दाने डालकर सीजा लीजिए।
- 10
अब इसमें नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए।
- 11
गैस की आचं कम करके चावल और शाही बिरयानी मसाला डालकर चम्मच से मिक्स कर लीजिए।
- 12
तैयार है....... आपकी वेजिटेबल बिरयानी कौथमीर डालकर गर्म गर्म सर्व कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14326490


















कमैंट्स