सुरती वाटी दाल खमन (टमटम और कालीमिर्च)

#dec
सुरती का ये फेमस स्ट्रीट फूड है,वाटी दाल खमन को मैंने दो फ्लेवर में बनाया है,टमटम खमन जो तीखा और चटपटा होता है, कालीमिर्च खमन मैं काली मिर्च पाउडर का हल्का सा फ्लेवर होता है,अब तो खमन के बहुत सारे तरीकों से बनाया जाता है जैसे की रसा वाला खमन(ग्रेवी वाला),ग्रीन खमन,सेव खमन इनमें से मैंने टम टम खमन और काली मिर्च खमन बनाया है

कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल,चावल और चना दाल को अच्छी तरह से धो लें और ३ से ४ घंटे तक भिगो लें
- 2
दाल का पानी निकाल ले और मिक्सी जारी में दाल को थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें
- 3
उसमें नमक और तेल डालकर अच्छे से फेंट लें
- 4
४ से ५ घंटे तक या फिर रात भर ढक्कर रख दे
- 5
फिर उसमें दही डालकर मिक्स कर लें
- 6
अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, हींग,और हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
- 7
थाली को तेल लगाकर चिकना कर लें
- 8
बनाए हुए घोल में बेकींग सोडा और इनको डालकर मिक्स कर लें
- 9
थाली में निकाल लें और पहले गरम कीये हुए ढोकला कूकर में १० मिनट तक पकने दें
- 10
१० मिनट के बाद थाली को बाहर निकाल कर ठंडा होने दें फिर कट लें
- 11
टमटम खमन बनाने के लिए पैन में तेल गरम करें और राई डालें, चटकने लगे तब १०से १२ खमन के टुकड़े डालें
- 12
उपर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,काला नमक,गरम मसाला, डालकर मिक्स कर लें
- 13
काली मिर्च खमन के लिए इसी तरह तेल गरम कर के राई चटकाए और हींग डालकर खमन डाल दे
- 14
काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें
- 15
तो तैयार है टमटम खमन और काली मिर्च खमन
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)