सूजी काकरा पीठा (suji kakara pitha recipe in Hindi)

सूजी काकरा पीठा (suji kakara pitha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन गरम कर इसमें गुड़ और एकचम्मचपानी डाल कर गुड़ को पिघला लें !
- 2
अब इसमें कद्दूकस नारियल,कटी ड्राई फ्रूट्स, और पनीर औरइलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें !
- 3
अब 2-3मिनिट पकाने के बाद गैस बंद कर दें !
- 4
अब एक पैन में 2कप पानी डाल कर इसमें, चीनी, नमक, सौंफ, घी डाल कर पानी में उबाल आने दें !
- 5
जब पानी में उबाल आप जाये तब हम इसमें सूजी डाल कर मिक्स करेंगे !
- 6
और अब इसे पानी सोखने तक पका लें, अब इसे एक प्लेट में निकाल लें !
- 7
जब हल्का ठंडा हो जाये हाथों में घी लगा कर मसाला कर चिकना कर लें !
- 8
छोटे छोटे बराबर आकार के बॉल्स बना लें !
- 9
अब हाथों में एक लोई लेकर हाथों से फैलाये, बीच में स्टफ़िंग रख कर अंगुलियों से मोड़ कर बंद कर हाथों से दबा कर चपटा कर लें !
- 10
सभी इसी प्रकार बना कर तैयार कर लें !
- 11
अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर एक एक करके पीठा डाल कर सुनहरा और करारा होने तक तल लें !सब इसी प्रकार काकरा पीठा बना कर तैयार कर लें !
- 12
तो लीजिए दोस्तों ओड़िशा की फेमस काकरा पीठा बन कर तैयार हैँ !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (4)