वेज नूडल्स (veg noodles recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे। नूडल्स को ले और उनको बीच में से तोड़ ले। जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे ये नूडल्स डाल दे।नूडल्स को तब तक उबाले जब तक वो मुलायम ना हो जाए। नूडल्स के मुलायम होने पर गैस बंद कर दे। उन्हें छलनी की मदद से छान कर रख दे।
- 2
अब प्याज़ शिमला मिर्च को काट कर रख लें।
- 3
अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दे। तेल गरम होने पर उसमे, प्याज और शिमला मिर्च डाले और कलछी की मदद से उन्हें चलाते रहे।कुछ देर में जब आपकी सब्ज़ियाँ भुन जाए तो इनमे उबले हुए नूडल्स, सोया सॉस, नमक, चिली सॉस, सिरका और काली मिर्च डाले और सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दे।
- 4
3-4 मिनट तक नूडल्स को गैस पर पकने दे। जब नूडल्स पक जाए तो गैस बंद कर दे। आपके स्वादिष्ट वेज नूडल्स तैयार है। इन्हे एक प्लेट में निकाले टोमेटो सॉस डालकर सभी को सर्वे करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स