गुड़वाली चाय(Gudwali chai recipe in HIndi)

#GA4
#week17
#chai
सर्दियों में गरमा गरम चाय की प्याली दिल को बेहद सुकून देती है। शरीर को गर्म रखने के लिये हमारे घरों में अलग अलग तरह की चाय बनाई जाती है जिसमें से अदरक वाली चाय सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन वे लौंग जो हेल्थ का काफी ख्याल रखते हैं, वे गुड़ की चाय बना कर पीना भी काफी पसंद करते हैं।
गुड़ की चाय शरीर के लिये बेहद फायदेमंद है। गुड़ चीनी की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक है इसलिये आपको भी इसकी चाय पीनी चाहिये। घर पर बिना फटे गुड़ की चाय बनाना काफी आसान है। तो देखिए मैंने किस तरीके से बनाया हैँ, आप भी इस रेसिपी को ट्राय करें !

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पैन में मिल्क और पानी डाल कर उबाल आने रख दें|
- 2
जैसे ही मिल्क में उबाल आये इसमें चायपत्ती डाल कर मिक्स करें |
- 3
अब इसमें तेजपत्ता, अदरक और कुटी हुई हरीइलायची डाल कर मिक्स करें !
- 4
अब चाय को चलाते हुए 2-3मिनिट उबाल लें, जब तक कुछ चाय ढाई कप से 2कप ना रह जाये !उसके बाद गैस बंद कर दें !
- 5
अब कप में गुड़ का पाउडर डाल कर चाय को छन्नी रख कर छान लें !और गुड़ को मिक्स कर दें !
- 6
बिना फटे गुड़ वाली चाय तैयार हैँ !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स