बथुए के पतोड़े (Bathue Ke Patode Recipe in Hindi)

बरसात में तो पतोड़े बहुत अच्छे लगते ही हैं पर सर्दियों में भी आपका मन हो पतोड़े खाने का तो क्या करे यही सोचते हैं🤔तो आज मैं बना रही हूँ बथुए के पतोड़े जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं। और सबको खूब पसंद आते हैं। इसको आप चाय या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बथुए को साफ करके 3 पानी से अच्छे से धोले और काट ले अब एक बर्तन में कटे हुए बथुए को डाले और इसमें बेसन मिलाये अब हींग,मिर्च,हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब थोड़ा सा मिश्रण ले और हाथों से दबाते हुए उसको लंबा और पतला आकार दे।
- 2
अब एक पैन में जाली की प्लेट या कोई स्टैंड रख के सारे पतोड़ो को प्लेट पर रख ले और 2+1/2 कप पानी डालकर पकने दे। अब इसको ठंडा होने पर गोल पीस में काट ले।
- 3
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें मेथी दाना,सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर भूनने दे और इसमें सारे पतोड़े डालकर अच्छे से भूनने दे और इसको गर्मागर्म सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)