उड़द दाल के चटपटे बेड़मी वडे
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उड़द दाल को पानी से धोकर साफ़ कर लें फिर इन्हें 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दें,जब ये फूल जाये तो एक मिक्सर जार को लें और इन दाल को दरदरा पीस लें और एक दूसरे बाउल में पिसे हुए दाल को ट्रांसफर कर लें
- 2
अब पिसे हुए दाल में सभी मसाले +बारीक़ कटे प्याज़ को दे दें और अच्छे से मिक्स कर लें
- 3
अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और अपने हाथों के सहारे सभी बडे को तेल में दें, और फिर आँच हल्के मीडियम ही रखें ताकि आपके पकौड़े ऊपर से जल ना जाएँ और अंदर से कच्चे ना रह जाएं तो आँच को धीमी ही रखें, इससे सारे बड़े बहुत ही कुरकरे बनेंगे, (नोटः वडे को तेल में देने के बाद तुरंत ना पलटें नहीं तो वो टूट जायेंगे, पहले एक तरफ अच्छे से सिंकने दें फिर छनौटे के सहारे धीरे से पलटें)
- 4
फिर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें, इसी तरह सभी बड़े को तैयार कर लें और एक दूसरे प्लेट पर निकालते जाएँ, अब आपका उड़द दाल का बेड़मी वडा बनकर तैयार हैं
- 5
अब इन बेड़मी वडों को हरे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें और सभी एन्जॉय करें ।
- 6
धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (2)