ब्रेड गुलाब जामुन (Bread Gulab Jamun recipe in Hindi)

ब्रेड गुलाब जामुन (Bread Gulab Jamun recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बरतन मे दूध डालकर उसे एक कप होने तक धीमी आंच पर पका ले. थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से हिलाते रहे.जब दूध गाढ़ा हो जाएँ तो उसे ठंडा होने के लिए रख दे. ब्रेड के स्लाइस के चारों साइड के ब्राउन हिस्से को काट कर हटा ले.
- 2
ब्रेड को चार टुकड़े मे तोड़ कर मिक्सी जार में डालकर पिस ले. इलायची का छिलका निकाल कर बारीक कूट लिजिए.दूध यदि ठंडा हो गया हो तो ब्रेड क्रब्स मे इलायची,घी और मिल्क पाउडर मिक्स कर दे.
- 3
फिर जरूरत के अनुसार गाढ़ा दूध डालकर नरम डो बना ले. उसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए रख दे. तब तक चाशनी बना ले. एक पतीला मे शक्कर और पानी डालकर धीमी आंच पर रख कर बीच बीच में चलाते हुँए पतली चाशनी बना ले. शक्कर पिघल जाने के बाद तीन उबाल के बाद गैस बन्द कर दे.
- 4
हाथ मे घी लगा कर डो से अपने पसंद के साइज का लोई ले और उसे गोल शेप दे दे. सभी से चिकना गोली बना ले. कड़ाही गर्म करें और आधी कड़़ाही तेल डाल दें. आँच धीमी रखे.जब तेल मिडियम गर्म हो जाएँ तो उसमें गुलाब जामुन की गोली तलने के लिए डाल दे.जब कही पर भी हल्का लाल दिखे. तब कड़़ाही को पकड़ से (पिक 3 मे जैसा है) पकड़ कर कड़़ाही हल्का सा हिलाएँ जिससे गुलाब जामुन गोल गोल घुमेगा और चारों तरफ सिकेगा. अभी झझंरा लगाने से टूट सकता है.
- 5
जब सब तरफ से हल्का लाल हो जाएँ तो झझंरा से उलट पलट कर ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर कड़़ाही मे साइड में करके थोड़ी देर रूके और फिर उसे निकाल ले.
- 6
कड़़ाही मे और गुलाब जामुन तलने के लिए डाल दे और तले हुँए गुलाब जामुन को चाशनी मे डाल दे. कड़़ाही मे डले हुँए गुलाब जामुन को भी पहले की तरह तल ले. बाकी बचे गुलाब जामुन के गोलियो को भी तल लें. सभी को तलने के बाद चाशनी मे डालते जाएँ. जब सभी गुलाब जामुन चाशनी में डाल दे तो उसे हल्का सा गर्म कर दे और जाली या पतले कपड़े से ढक कर छोड़ दें. 2-3 घंटे में चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर चली जाएगी और गुलाब जामुन सौफ्ट हो जाएगा और खाने के लिए तैयार हो जाएगा.
- 7
जब इसे र्सव करें तो जो गुलाब जामुन अच्छी तरह से चाशनी मे डुबा है पहले उसे ही निकाले. यदि एक बार मे ज्यादा गुलाब जामुन की खपत(यूज) हो ज्यादा चाशनी बनाएँ. शक्कर और पानी ज्यादा डालकर तभी सब गुलाब जामुन अच्छे से चाशनी में डूबे रहेंगे. #नोट -- आप इसे घी में भी तल सकती है तब आप गर्म गुलाब जामुन ही र्सव करें. ब्रेड का साइड काट कर अलग किया है उसे सुखाकर कर पिस ले या पिस कर सूखा लें, जिसे ब्रेड क्रब्स की तरह यूज कर ले.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पिन्नी ड्राई फ्रूटस आटा लड्डू (Pinni Dry Fruits Atta Laddu recipe in Hindi)
- तिल चिक्की (til chikki recipe in Hindi)
- पीनट गुड़ चिक्की(Peanut gud ki chikki recipe in Hindi)
- गुड़ और मूंगफली की चिक्की(Gud aur moongfali ki chikki recipe in Hindi)
- लाई चिक्की/ मुरमुरे लड्डु(Lai chikki/Murmura laddu recipe in Hindi)























कमैंट्स (19)