मिक्स वेज (Mix veg recipe in Hindi)

#GA4
#week18
#Frenchbeans
मौसमी सब्जियों से बनी यह मिक्स वेज खाने में बहुत अच्छी लगती है। ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर बनी हुई , यह मिक्स वेज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। इसमें आप अपनी पसंद की और भी सब्जियां मिला सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सब्जियों को धोकर अच्छे से साफ कर लें। फ्रेंच बीन को बारीक बारीक काट लें। आलू छीलकर टुकड़ों में काटें, गोभी, शिमला मिर्च भी काट लें।
- 2
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।इसमें सबसे पहले जीरा डालें, फिर अदरक, कटी हुई हरी मिर्च और प्याज़ डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट भूनें।
- 3
अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालें तथा धीमी मध्यम आंच पर सब्जियों के गलने तक पकाएं।
- 4
जब सब्जियां गल जाएं, तब इसमें टमाटर डालें। टमाटर डालकर इसे 2 से 3 मिनट चलाएं।
- 5
अब इसमें सारे सूखे मसाले डालें और अच्छे से मिक्स करें । जरूरत पड़ने पर एक से दो चम्मच पानी मिक्स करें। एक से 2 से 3 मिनट के लिए और पकाएं।
- 6
गैस बंद करके इसे किसी सर्विंग बाउल में निकाल लें। हरे धनिए की पत्ती से इसे सजाएं और सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)