फ्रेंच बींस आलू फ्राई (french beans aloo fry recipe in Hindi)

Meenakshi Bansal @Meenu19688
फ्रेंच बींस आलू फ्राई (french beans aloo fry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बींस को अच्छे से धो लेते हैं दोनों तरफ से हल्का सा काटकर तार हटा लेते हैं तार हटाकर उसे बारीक बारीक काट लेते हैं आलू को धो कर काट लेते हैं
- 2
एक कढ़ाई में तेल गर्म करते हैं तेल गर्म होने पर उसमें हींग जीरा राई डालकर चटकाते हैं फिर उसमें हरी मिर्च में अदरक डालकर चलाते हैं आलू डालकर तीन-चार मिनट तक मीडियम गैस पर पकाते हैं
- 3
फिर उसमें फ्रेंच बींस डाल देते हैं और खटाई व गरम मसाला छोड़ कर सारे मसाले डाल देती हैं और उसे तीन-चार मिनट तक भूनते हैं मीडियम गैस पर
- 4
उसमें हल्का सा पानी का छींटा लगाकर उसे ढक देते हैं और मीडियम गैस पर आलू पकने तक सब्जी को पकाते हैं सब्जी पक जाने पर उसमें गरम मसाला खटाई व नींबू का रस मिला देते हैं सब्जी को रोटी व पराठे के साथ सर्व करते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14430546















कमैंट्स