लौकी कोफ्ता करी (lauki kofta curry recipe in Hindi)

लौकी कोफ्ता करी (lauki kofta curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को धो कर छिल लेंगे और अच्छे से निचोड़ लेंगे ताकि पानी ना रहे लौकी मे, लौकी को एक कटोरी मे निकाल लेंगे।
- 2
बेसन और लौकी को कटोरी मे निकाल लेंगे।
- 3
लौकी के अंदर बेसन को अच्छे से मिला देंगे, पकौड़ेजैसी कंसीटेंसी का बैटर तैयार कर लेंगे। इसमें नमक और हल्दी मिला देंगे
- 4
गैस पर एक कड़ाई मे घी गरम होने के लिए रख देंगे, और हाथ मे थोड़ा सा बैटर को लेंगे और कड़ाई मे डालते जायेंगे और पकौड़ेकी तरह फ्राई कर देंगे सभी को, पलट देंगे और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे, तले हुई कोफ्ते निकाल कर एक प्लेट मे रख लीजिये।
- 5
अब हम सब्ज़ी के लिए ग्रेवी तैयार कर लेंगे, टमाटर को कट कर लेंगे
- 6
मिक्सी मे टमाटर और अदरक को बारीक़ पीस लेंगे
- 7
अब एक कड़ाई को गैस पर रखेंगे उसमे 2 स्पून तेल डाल कर गरम करेंगे फिर उसमे जीरा डालेंगे, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, डाल देंगे उसके बाद टमाटर का पेस्ट मिला कर अच्छे से चला देंगे।
- 8
अब इसमें मलाई डाल देंगे और धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल देंगे सब मसालों को अच्छे से भून लेंगे।
- 9
अब इसमें 1 गिलास पानी डाल देंगे अच्छे से उबाल आने देंगे।
- 10
जब अच्छे से उबाल आ जाए तब लौकी के पकौड़ेको भी मिला देंगे, सब्ज़ी को ढक्कर 5-7 मिनट. तक अच्छे से पक्का लेंगे,
- 11
जब सब्ज़ी अच्छे से पक जाए तब उसमे कसूरी मेथी और बारीक़ काटा हुआ धनिया मिला देंगे
- 12
एक कटोरी मे निकाल लेंगे और गरमा गरम परांठे के साथ सर्व करें, यह लौकी कोफ्ता करी
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स