फूलगोभी के कोफ्ते
कुकिंग निर्देश
- 1
गोभी को अच्छे से धुल के उसे टुकडों मे काट ले ।फिर उस गोभी को कद्दूकश कर ले। गोभी घिसने के बाद उसमे नमक मिला कर १५ में रख देंगे जिससे गोभी का पानी निकाल जाए।
- 2
अब हम मसाला बनाएंगे जिसके लिए हम प्याज, टमाटर,अदरक,लहसुन को एक साथ मिक्सी मे पीस लेंगे।
- 3
अब गोभी का पानी हाथ से दबा कर निकाल ले। अब ड्राई गोभी में बारीक कटा प्याज,हरी धनिया,हरी मिर्च मिलाए ।
- 4
उसके बाद गोभी मे १/२ छोटी चम्मच गरम मसाला,नमक स्वादानुसार,और लाल मिर्च पाउडर डाल दे।और फिर उसमे थोड़ा थोड़ा कर के जरूरत के हिसाब से बेसन मिलाएं। और कोफ्ते का डो बना ले।
- 5
उसके बाद उसकी छोटी छोटी गोलियां बना ले । अब कढ़ाई मे तेल गरम करें और उसमे बनाई गई गोलियों को मध्यम आंच पर फ्राई करें ।
- 6
जब कोफ्ते गोल्डेन ब्राउन हो जाए तब उसे एक बर्तन में निकाल ले। अब उसी कढ़ाई में जो तेल बचा है उसे जरूरत के हिसाब से कढ़ाई मे रहने दे बाकी तेल निकाल कर अलग कर दे। अब ग्स कढ़ाई के गरम तेल में सारे सूखे मसले डाल देंगे और जीरा डाल के धीमी आंच पर पकाएं। उसके बाद उसमे पहले से तैयार किया प्याज़ लहसुन अदरक टमाटर का पेस्ट डाल कर पकाएंगे।
- 7
जब पेस्ट पक जाए तब उसमे बाकी मसाले हल्दी, धनिया,मिर्ची, गरम मसाला और जीरा पाउडर डाल के अच्छे मिला के तेल छोड़ने तक १२-१५ मिनट तक पकाएं।उसके बाद उसमे जरूरत के हिसाब से पानी डाल के रसे को पकाए।
- 8
जब रसा पक जाए तब उसमे कोफ्ते डाल के २ मिनट पकाए ।अब आपके कोफ्ते बना क तैयार है धनिया पत्ती डाल के सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स (2)