टोमॅटो सूप (tomato soup recipe in Hindi)

Swaranjeet Kaur Arora @cook_with_swaran
टोमॅटो सूप (tomato soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लहसुन को छील लें, गाजर को टुकड़ों में काट लें। एक भगौने में पानी गरम करें। उसमें टमाटर गाजर और लहसुन डालकर दो से तीन उबाला आने तक पकाएं। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। टमाटर के छिलके उतार दें।
- 2
मिक्सर जार में टमाटर, गाजर और लहसुन को डालकर बारीक पीस लें।
- 3
एक कढ़ाई में बटर गर्म करें, इसमें जीरा डालें ।
- 4
जब जीरा ब्राउन हो जाए तब इसमें पिसा हुआ टमाटर डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें। इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- 5
जब सूप पक जाए तब गैस बंद करें। इसे सर्विंग बोल में निकालें ।हरे धनिया की पत्ती और बटर डालकर इसे सजाएं। गरमा गरम सूप तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14512540











कमैंट्स