बेसन सूजी का इंस्टेंट ढोकला (besan suji ka instant dhokla recipe in Hindi)

#feb4
ये ढोकला खाने में टेस्टी होता है।
बेसन सूजी का इंस्टेंट ढोकला (besan suji ka instant dhokla recipe in Hindi)
#feb4
ये ढोकला खाने में टेस्टी होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
ढोकला बनाने के लिए-
- 2
एक मिक्सिंग बाउल ले उसके ऊपर छलनी रखे उसमे बेसन डालकर छान लें।
- 3
बेसन में सूजी,हरी मिर्च,नमक,हल्दी पाउडर,चीनी,नींबू का रस,हींग और ऑयल डालकर मिक्स करें।
- 4
अब पानी डालकर चिकना और लम्पस फ्री बैटर तैयार करे। बैटर को 5मिनट तक एक साइड में फेंटे। ओर 20 मिनट तक रेस्ट कराए।जब 20 मिनट हो जाये तो ढोकला को 2मिनट ओर फेंटे।
- 5
अब ढोकला वाले बर्तन को ग्रीस करे। और ढोकला जिस बर्तन में बनाना है उसमे पानी डालकर गरम करने रख दे।
- 6
अब ढोकला के बैटर में ईनोडालकर 1/2मिनट फेंटे।ढोकला टिन में बैटर डालकर ढोकला स्टैंड में बैटर को रख दे और 20 मिनट के लिए ढक्कर रख दे।गैस की फ्लैम हाई ही रखे।
- 7
ढोकला चेक करने के लिए चाकू को ढोकला में डालकर देखे अगर चाकू साफ आये तो ढोकला बन गया अगर नही तो 5मिनट ओर रखें।
- 8
ढोकला को हल्का ठंडा होने पर निकाले और चाकू से उसको चोकोर शेप में काट ले।
- 9
तड़का बनाने के लिए-
- 10
गैस पर एक पैन रखे। उसमे ऑयल डालकर गरम करे फिर सरसों के दाने और सफेद तिल डालकर चटकाये फिर करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर 4-5सेकंड चलाये
- 11
फिर पानी डालकर चीनी डाले और 5मिनट चलाये फिर नींबूरस डालकर गैस ऑफ कर दे।
- 12
अब तड़के को ढोकला के ऊपर चारो तरफ डाल दे।और 1/2घंटे के लिए फ्रिज मे रख दे।
- 13
हमारा इंस्टेंट ढोकला तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (11)