मैक्सिकन वेज बरिटो

मैक्सिकन वेज बरिटो
कुकिंग निर्देश
- 1
1 कप मैदा और 1/2 कपकॉर्न फ्लोर को मिलाकर एक डो बना लेंगे
- 2
एक पैन में ऑयल डालकर उसमे जीरा लहसुन और प्याज,टमाटर डालकर हल्का भून लेंगे फिर उसमे राजमा डालकर नमक लाल मिर्च और मैक्सिकन मसाला डालकर मिक्स करेंगे और थोड़ा पानी डालकर पका लेंगे ठंडा करके उसका एक पेस्ट बना लेंगे
- 3
अब उसी कड़ाई में ऑयल डालकर जीरा डालेंगे फिर लहसुन प्याज़ डालकर हल्का लाल करके हरी मटर और कॉर्न डालकर भूनें फिर चावल डालकर उसमे मैक्सिकन मसाला नमक लाल मिर्च डालकर भून लेंगे
- 4
प्याज टमाटर हरी मिर्च हरी धनिया बारीक बारीक काट कर उसमे टोमेटो सॉस नमक मिलाकर सालसा बना लेंगे पनीर को छोटे छोटे पीस में काट कर उसमे नमक और लाल मिर्च मिला के रख देंगे
- 5
मैदे की पतली पतली रोटी बना कर हल्का शेक कर टर्टियास बना लेंगे
- 6
अब टॉर्तियास के ऊपर राजमा सॉस लगा कर उस पर फ्राई चावल लगा कर उस पर सालसा ओर पनीर और चीज़ लगा कर रेप कर देंगे
- 7
अब रेप की ग्रिल पैन में दोनों तरफ से ऑयल लगाकर शेक लेंगे
- 8
लीजिए अब हमारा मैक्सिकन बरिटोखाने के लिए तैयार हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (2)