मूंग दाल मंगोडे की सब्जी(moongdal मंगोड ki sabji recepie in hindi)

#chatpati
जब कुछ अलग बनाने और खाने का मन हो तो ट्राई करें मूंग दाल मंगोडे की सब्जी.
मूंग दाल मंगोडे की सब्जी(moongdal मंगोड ki sabji recepie in hindi)
#chatpati
जब कुछ अलग बनाने और खाने का मन हो तो ट्राई करें मूंग दाल मंगोडे की सब्जी.
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को पानी में तीन घंटे भिगो कर रख दें. तीन घंटे दाल से पानी निकाल कर दाल को मिक्सर में डाल कर दरदरा पीस लें. अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती, सौंफ और जीरा को मिक्सर में बारीक पीस कर इस पेस्ट को पिसी हुई दाल में मिला दें. इसमें सफेद नमक मिला कर दाल को अच्छे से फेंट लें.
- 2
जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में मीडियम आँच पर मिश्रण के छोटे छोटे पकौड़े तल लें. दोनो तरफ से सुनहरे होने तक तल लें.
- 3
ग्रेवी के लिए प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में बारीक पीस लें. कढ़ाई में दोचम्मचतेल डालकर गरम कर लें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें जीरे और तेज पत्ता का तड़का लें और प्याज़ के पेस्ट को डालकर अच्छे से भून लें. फिर ऊपर लिखे सारे मसाले डालकर भून लें. इसके बाद टमाटर काट कर डाल दें. टमाटर के सॉफ्ट होने पर दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे एकचम्मचमलाई मिलाएंगे
- 4
अब इसमें एक गिलास पानी डाल देंगे. पानी में उबाल आने पर पकौड़े डाल देंगे और दो मिनट ढ़क कर पका लेंगे.
- 5
इसके बाद पैन में तड़का तैयार करेंगे और सब्जी में तड़के को ऊपर से डाल देंगे और कसूरी मेथी और हरी धनिया डालेंगे. पकौड़े की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स