फुलकोपिर सिंगारा गैलेट
#chatpati
फुलकोपिर सिंगारा वेस्ट बंगाल की एक बहुत ही प्रसिद्ध, पंजाबी समोसे से मिलती जुलती रेसिपी है, जिसे मैंने थोड़ा सा विदेशी तरीके से प्रस्तुत किया है , और इसका रिजल्ट सबको बहुत पसंद आया
फुलकोपिर सिंगारा गैलेट
#chatpati
फुलकोपिर सिंगारा वेस्ट बंगाल की एक बहुत ही प्रसिद्ध, पंजाबी समोसे से मिलती जुलती रेसिपी है, जिसे मैंने थोड़ा सा विदेशी तरीके से प्रस्तुत किया है , और इसका रिजल्ट सबको बहुत पसंद आया
कुकिंग निर्देश
- 1
एक गहरे बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, ठंडा बटर डालकर मैदे में मोयन बनाये, अब इसमें सफेद सिरका, ज़रूरत के अनुसार बर्फ का पानी डालकर हल्का मुलायम आटा गूँथ लें और ढककर फ्रिज में रख दें
- 2
मूसल में अदरक और हरी मिर्च डालकर बारीक होने तक कूट लें,
- 3
अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर गरम करें, अच्छे से गरम होने के बाद इसमें कटा हुआ नारियल और मूंगफली के दाने तल लें और निकाल कर अलग रख लें
- 4
अब इसी तेल में साबुत लाल मिर्च और पांच फोरन बघार डाल दें और इसे चलाएं पर जलने न दें, अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का मिश्रण डाल दें और भून लें
- 5
अब इसमें आलू, फूल गोभी और मटर एक एक कर के डाल दें, हल्दी और नमक डाल दें और थोड़ा सा पानी डालकर पका लें, ध्यान रहे, सब्ज़ी को पकाना है पर मसलने नहीं देना है
- 6
एक कटोरी में धनिया, लाल मिर्च, ज़ीरा, अमचूर, काला नमक, गरम मसाला पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें
- 7
अब पकाई हुई सब्ज़ी में, तले हुए मूंगफली, नारियल, धनिया के पत्ते और चीनी डालकर मिक्स करें
- 8
अब आटे को फ्रिज से निकाल कर दो हिस्से में बाट लें, थोड़ा आटा टेबल पर छिड़के और एक हिस्से को बेल लें, पहले नीचे थोड़ा सा बटर लगा दें, और इसके ऊपर तैयार फूल मिश्रण रखें, लेकिन किनारे की तरफ से 2 इंच छोड़कर
- 9
अब किनारों को अंदर की तरफ सब्ज़ी के ऊपर मोड़ दें, और किनारों के ऊपर दूध और बटर का मिश्रण लगा दें
- 10
ऊपर से किनारों पर खसखस के और चीनी के दाने छिड़क दें और इसे पहले से गर्म ओवन में 180* पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करें
- 11
बेक होने के बाद इसे गरमा गरम चटनी या सॉस के साथ सर्व करें,
आपकी चटपटी गरमा गरम फुलकोपिर सिंगारा गैलेट परोसने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स